बिलासपुर..प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के उद्देश्य से कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक किया।  स्पष्ट निर्देश दिए कि 31 जुलाई को योजना की अंतिम तिथि को ध्यान में रखते हुए गांव-गांव शिविर  लगाए।  एक एक  किसान को योजना से जोड़े । उन्होंने कहा कि यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि किसानों के आर्थिक संरक्षण का अहम कवच है।

कलेक्टर ने बैठक में मौजूद जिला पंचायत सीईओ  संदीप अग्रवाल और कृषि विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर स्तर पर किसानों को योजना की जानकारी दी जाए। विशेष रूप से उन गांवों पर ध्यान केंद्रित किया जाए, जहां पिछले वर्ष बीमा प्रस्ताव ही वापस ले लिए गए थे या एक भी किसान का बीमा नहीं हुआ

ये खबर भी पढ़ें…
सद्भावना के लिए आजाद गणेश उत्सव समिति ने किया थाना प्रभारियों का सम्मान
सद्भावना के लिए आजाद गणेश उत्सव समिति ने किया थाना प्रभारियों का सम्मान
बिलासपुर। सरजू बगीचा में आजाद गणेश उत्सव समिति की ओर से बुधवार को सद्भावना और विशेष सहयोग के लिए शहर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनिश्चित मौसम, कीट प्रकोप से बचाव 

कलेक्टर  अग्रवाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और कीट प्रकोप के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह बीमा योजना किसानों की सुरक्षा कवच के रूप में बेहद आवश्यक है। उन्होंने किसानों से अपील की कि नाममात्र प्रीमियम देकर अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं। फसल के लिए प्रीमियम केवल 350 प्रति एकड़ तय किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
सीजीवार्ल... यूपीआई ने जिस दौर में डिजिटल भुगतान को जेब से नकदी निकालने जितना आसान बना दिया, अब उसी व्यवस्था...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले वर्ष मिला था 3.14 करोड़ का मुआवजा

कलेक्टर ने जानकारी दी कि पिछले खरीफ सीजन में जिले के 10,000 से अधिक किसानों को 3.14 करोड़ का बीमा मुआवजा प्रदान किया गया था। जिससे योजना की प्रामाणिकता और उपयोगिता सिद्ध होती है।

किस फसल का हो सकता है बीमा?

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
बिलासपुर... जिला शिक्षा विभाग में नियुक्ति, स्थानांतरण और युक्तियुक्तकरण के दौरान कथित मेधांधली को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा की ओर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उप संचालक कृषि पी.डी. हथेश्वर ने बताया कि धान सिंचित, धान असिंचित, उड़द, मूंग, मूंगफली, कोदो, कुटकी, मक्का, अरहर, रागी एवं सोयाबीन जैसी खरीफ फसलें इस योजना के अंतर्गत अधिसूचित हैं।

अऋणी किसानों पर विशेष ध्यान

ऋणी किसानों का बीमा स्वचालित रूप से बैंकों के माध्यम से द किया जाएगा। लेकिन अऋणी किसानों के लिए जागरूकता और शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। इसके लिए बीमा सीएससी केंद्रों से भी कराया जा सकता है।

 दस्तावेज जो किसान को देने होंगे

  • नवीनतम आधार कार्ड
  • नवीनतम भूमि प्रमाण पत्र (बी1/पी2)
  • बैंक पासबुक की छायाप्रति
  • फसल बुआई प्रमाण पत्र या स्व-घोषणा पत्र
  • वैध मोबाइल नंबर
  • बटाईदार/साझेदार किसानों के लिए घोषणा पत्र