बिलासपुर—-शनिवार को सीएमडी महाविद्यालय में भाजपा के प्रयास से छात्रों और बुद्धिजीवियों के बीच वन नेशन वन इलेक्शन परिचर्चा का आयोजन किया गया है।महाविद्यालय के आडिटोरियम में दोपहर 12 बजे आयोजित परिचर्चा में भाजपा के दिग्गज नेता प्रेम प्रकाश पाण्डेय समेत बीजेपी के पूर्व छात्र नेता शिरकत करेंगे।

सीएमडी महाविद्यालय शनिवार की दोपहर 12 बजे आडिटोरिया में भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश की विशेष उपस्थिति में विशेष परिचर्चा का का आयोजन किया जाएगा। परिचर्चा का विषय वन नेशन वन इलेक्शन होगा। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा छात्र नेताओं के अलावा बुद्धिजीवी वर्ग और कालेज के छात्र भी शिरकत करेंगे। भाजपा छात्र नेताओं ने बताया कि बहुत से लोगों को लगता है कि बार बार होने वाले चुनाव बहुत खर्चीले हैं। इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। अलग अलग चुनाव की स्थिति में राजनैतिक अस्थिरता की स्थिति बनती है। इससे सरकार हमेशा दबाव में रहती हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष सिंह ने जानकारी दिया कि संगोष्ठी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय ,नगर विधायक अमर अग्रवाल विशे रूप से भाग लेंगे। विद्यार्थियों के अलावा प्राध्यापक और सामाजिक संगठनों के प्रमुख भी परिचर्चा में शिरकत करेंगे। भाजपा जिला शहर अध्यक्ष ने  बताया कि हमे समय के अनुसार देशहित में आवश्यक बदलाव की ऐसे विषय पर विमर्श जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि बदलते भारत में युवाओं के साथ समाज के बुद्धिजीवी वर्गो की भूमिका महत्वपूर्ण है। भविष्य में होने वाले बदलाव में सभी की सहभागिता जरूरी है।
अभिमत जुटाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी है। वन नेशन वन इलेक्शन पर देश का युवा उद्यमी और बुद्धिजीवी वर्ग क्या सोच रखता है। इस बात को जानना बहुत जरूरी है। संगोष्ठी में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह समेत जिलाध्यक्ष ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल उपस्थित रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.