LIVE UPDATE
Big news

भाजपा युवा नेताओं ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव..जलाया सोनिया और राहुल गांधी का पुतला…लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

कांग्रेस नेताओं पर लगाया सार्वजनिक संपत्ति हड़पने का आरोप

बिलासपुर—-युवा भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस भवन का घेराव किया। इस दौरान भाजपा के यूथ ब्रिगेड ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी,सोनिया गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का पुतला भी जलाया। साथ ही भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप भी लगाया।
नेशनल हेराल्ड में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के साथ भाजपा यूथ ब्रिगेड ने शुक्रवार को कांग्रेस भवन कार्यालय का घेराव किया्। युवामोर्चा के नेताओं ने सोनिया और राहुल गांधी का पुतला भी जलाया। भाजपा यूथ नेताओं ने कहा कि 15 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय ने PMLA के तहत राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कियाहै। भ्रष्टाचार में सैम पित्रोदा और सुमन दुबे का नाम भी सामने आया है।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड और एसोसिएट्स जनरल्स लिमिटेड से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कुर्क 661 करोड़ की अचल संपत्ति को कब्जे में लेने की अनुशंसा किया है। चार्जशीट के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का भ्रष्टाचार अब सबके सामने आ गया है।
यूथ भाजपा नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को गैर कानूनी तरीके से कूट रचना कर  हथियाने का प्रयास किया है। बावजूद इसके अपने नेताओं के काले कारनामों पर पर्दा डालने में माहिर कांग्रेस के नेता बेशर्मी से प्रदर्शन करने बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन देश की जनता अब सब समझ गयी है। कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा।
प्रदर्शन कार्यक्र में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल केसरवानी शंकर दयाल शुक्ला अवधेश अग्रवाल रितेश मोहरे गौरी गुप्ता राहुल सराफ अनमोल झा ओंकार पटेल महर्षि बाजपेई धनंजय गोस्वामी इशू  गुप्ता विवेक ताम्रकार सनी केसरी  रोशन सिंह नितिन छाबड़ा मुकेश राव  वैभव गुप्ता आशीष तिवारी बबलू कश्यप ज्ञानेंद्र कश्यप अंकित पाल अभिषेक साहू आदर्श केडिया नितिन पटेल जय वाधवानी राहुल सिंह किशन साहू शिवराज साहू आकाश पांडे समेत बड़ी संख्या में युवा मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button