रायपुर—जिले सेजबहार इलाके में बने कुछ मकान और अन्य निर्माण पर प्रशासन ने एक दिन पहले बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान भाजपा के एक कार्यकर्ता का भी मकान तोड़ गया। मकान टूटने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता संतोष डहरिया ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू पर गंभीर आरोप लगाया है। संतोष डहरिया का आरोप है कि विधायक ने रिश्तेदार की काबिज जमीन के लिए उसका मकान जानबूझकर तोड़वाया है। 

           भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप लगाया है। संतोष डहरिया ने अपने पत्र में लिखा है कि मैं भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता हूं। उसके पिता घसिया वर्तमान जमीन पर 1990-91 से काबिज हैं। इस समय तोड़े मकान में अपनी पत्नी दो बच्चों के साथ रहता हूं। मेरे 2 भाई और मेरे माता- पिताजी भी मकान में रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
रायपुर :शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा की तिथियां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  संतोष ने पत्र में जानकारी दिया है कि रायपुर जिला के बरसीया विकासखण्ड के ग्राम सेजबहार में शासकीय भूमि पर 34 वर्षों से अलग-अलग जगह पर घर बाड़ी उसका परिवार जीवन यापन करता है। इसी गांव में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतिलाल साहू का परिवार भी सरकारी जमीन पर काबिज है। खेमलाल साहू, शारदा साहू, चुम्मन साहू, लोकेश्वर साहू,,ललीत साहू की शिकायत पर उसका मकान तोड़ा गया है।

कार्यकर्ता ने नितिन नवीन, अजय जामवाल मुख्यमंत्री, मंत्री को पत्र लिखकर ग्रामीण विधायक की शिकायत किया। संतोष डहरिया ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी रहा है। मोतीलाल साहू पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने रिश्तेदार की जमीन के लिए मकान तोड़वाया।

ये खबर भी पढ़ें…
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगहों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साथ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.