बिलासपुर… रेलवे अंडरब्रिज के नीचे तीन युवकों को चाकू दिखाकर आईफोन लूटने और विरोध करने पर उन पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजकुमार ध्रुव , निवासी बुटापारा, तोरवा को पकड़ा।  निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू और लूटा गया एप्पल कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया है। मामले में उसका एक साथी अब भी फरार है।

घटना 2 सितंबर की शाम करीब 5 बजे की है। राजीव कौशिक अपने दोस्त निरंजन कौशिक और राज केंवट के साथ मोटरसाइकिल से गतौरा कोलवाशरी ड्यूटी जा रहे थे। करो रेलवे अंडरब्रिज के नीचे पहुंचने पर फरहदा की ओर से स्कूटी सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
जब बिलासपुर एक साथ चला..शहर ने एक सुर में कहा—नफरत नहीं, भाईचारा चलेगा
जब बिलासपुर एक साथ चला..शहर ने एक सुर में कहा—नफरत नहीं, भाईचारा चलेगा
बिलासपुर... रक्षाबंधन पर्व कृति शाम हुए घटनाक्रम के बीच गुरुवार को बिलासपुर ने एकजुटता और सामाजिक सद्भाव की मजबूत तस्वीर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने स्कूटी की डिक्की से धारदार चाकू निकाला और युवकों को धमकाते हुए राज केंवट का आईफोन छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया और करीब 40 हजार रुपये कीमत का आईफोन लूटकर फरार हो गए। हमले में राजीव कौशिक, निरंजन कौशिक और राज केंवट को गर्दन और बाएं हाथ में चोटें आईं।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पतासाजी के बाद पुलिस एक आरोपी तक पहुंची और राजकुमार ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

ये खबर भी पढ़ें…
जब घर में आए नन्हे कान्हा… आरव के कृष्ण रूप ने जन्माष्टमी को बना दिया यादगार
जब घर में आए नन्हे कान्हा… आरव के कृष्ण रूप ने जन्माष्टमी को बना दिया यादगार
बिलासपुर...जन्माष्टमी का पर्व जब घर के नन्हे बच्चे के रूप में स्वयं कान्हा बनकर आ जाएं, तो उत्सव की खुशी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी शिवम, निवासी देवरीडीह, थाना तोरवा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू और लूटा गया एप्पल मोबाइल बरामद कर लिया।

पुलिस ने राजकुमार ध्रुव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले में फरार दूसरे आरोपी शिवम की तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
पहले साजिश रची, फिर पिस्टल जुटाई और लूटे गहने बेच दिए; छह आरोपी गिरफ्तार
पहले साजिश रची, फिर पिस्टल जुटाई और लूटे गहने बेच दिए; छह आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...रेलवे कर्मचारी से कलेक्शन की रकम लूटने और महिला के घर में घुसकर हथियार के बल पर सोने के जेवर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.