WhatsApp Paid Subscription 2026।दिल्ली: दुनियाभर में अरबों लोगों का पसंदीदा मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अब पहले जैसा “पूरी तरह फ्री” नहीं रहने वाला है। मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी अब विज्ञापन-मुक्त (Ad-Free) अनुभव के लिए एक नया सब्सक्रिप्शन मॉडल टेस्ट कर रही है।

WhatsApp Paid Subscription 2026।इसका मतलब है कि अगर आप ऐप के ‘स्टेटस’ और ‘चैनल’ सेक्शन में विज्ञापन नहीं देखना चाहते, तो आपको कंपनी को मासिक शुल्क देना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
WhatsApp Paid Subscription 2026: WhatsApp चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे?
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐप कोड से मिला बड़ा खुलासा

​वॉट्सऐप के आगामी वर्जन 2.26.3.9 के कोड में कुछ ऐसी नई स्ट्रिंग्स (Strings) देखी गई हैं, जो ‘Ad-Free’ सब्सक्रिप्शन की ओर इशारा करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सब्सक्रिप्शन विशेष रूप से उन यूजर्स के लिए होगा जो स्टेटस देखते समय या चैनल्स ब्राउज करते समय विज्ञापनों से परेशान नहीं होना चाहते।

WhatsApp Paid Subscription 2026।हालांकि, मेटा की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा या तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन बीटा वर्जन में इसके संकेत मिलने से यह साफ है कि कंपनी इस पर गंभीरता से काम कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पैसे नहीं दिए तो क्या होगा?

​अगर आप सब्सक्रिप्शन नहीं खरीदते हैं, तो आप पहले की तरह वॉट्सऐप का इस्तेमाल तो कर पाएंगे, लेकिन आपको ‘अपडेट’ टैब (जहां स्टेटस और चैनल्स दिखते हैं) में विज्ञापनों और ‘प्रमोटेड चैनल्स’ का सामना करना पड़ेगा। जो यूजर्स पैसे देकर प्रीमियम प्लान लेंगे, उन्हें पूरी तरह क्लीन और विज्ञापनों से मुक्त इंटरफेस मिलेगा।

कितनी होगी कीमत?

​फिलहाल इस बात की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है कि इस सब्सक्रिप्शन की कीमत कितनी होगी। कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स (जैसे NewsBytes) में यह कयास लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब €4 (लगभग 350-400 रुपये) प्रति माह के आसपास हो सकती है, लेकिन भारत जैसे बड़े बाजार के लिए कंपनी इसे कम भी रख सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या चैटिंग पर भी दिखेगा विज्ञापन?

​राहत की बात यह है कि वर्तमान में यह विज्ञापन केवल ‘अपडेट्स’ टैब (Status & Channels) तक ही सीमित रहने की चर्चा है। आपके व्यक्तिगत चैट्स, कॉल्स और ग्रुप मैसेजिंग में फिलहाल विज्ञापन दिखाने की कोई योजना नहीं है।