Weather in May :छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह जहां चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और अंधड़ का सिलसिला जारी रह सकता है। राज्य के 20 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Weather in May :बस्तर संभाग के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसका असर तापमान पर भी पड़ेगा। अगले कुछ दिनों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी की ओर तेजी से बढ़ रहा है और अगले 2-3 दिनों में इसका असर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में दिखाई देने लगेगा। मानसून के सक्रिय होने से खेती-किसानी के लिए फायदेमंद मौसम बन सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
Ambikapur News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीते कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के चलते प्रदेश में बादल छाए हुए थे और रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। इससे दिन के तापमान में करीब 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम तापमान पेन्ड्रा रोड में 23.6 डिग्री दर्ज किया गया।

तेज बारिश के साथ अंधड़ के कारण कवर्धा में एक दुखद हादसा भी हुआ, जहां एक किसान और उसकी पत्नी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। दोनों खेत में प्याज की फसल को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल लगाने गए थे, तभी ये हादसा हो गया। यह घटना पंडरिया थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव की है।

ये खबर भी पढ़ें…
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Weather in May :मई में बारिश और अंधड़ की स्थिति बनना कोई नई बात नहीं है। आमतौर पर इस महीने में कुछ मौसमी सिस्टम बनने से प्रदेश में एक-दो बार तेज अंधड़ और बारिश के दौर आते हैं। इस वजह से मई में भी अच्छी बारिश दर्ज की जाती है।

वर्ष 2021 में रायपुर में मई के महीने में सबसे अधिक 93.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जिसमें से केवल 10 मई को ही 57 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.