Big news
पानी संकटः ग्राम पंचायतों में 15 वें वित्त से टाला जाए जलसंकट..कलेक्टर का फरमान…समय से पहले पूरा करें यह सब काम
ग्रामीण जल संकट को 15 वें वित्त योजना से टाला जाएगा

बिलासपुर—कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जल संसाधन विभाग को योजना बनाकर आसन्न पेयजल संकट को लेकर योजना बनाकर काम करने को कहा है। अवनीश शरण संयुक्त बैठक के दौरान दोनो विभागों के अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण इलाकों में नलकूपों के सुधार मरम्मत कार्य समय से पहले ठीक किया जाए। लाशयों से पानी छोड़ने को भी कहा। कलेक्टर ने जल संकट ग्रस्त इलाकों की जानकारी लेकर गंभीर समस्या वाले गांवों को पहचान का आदेश दिया। उन्होने कहा कि 15 वें वित्त की राशि का उपयोग कर पेयजल संकट से निराकरण किया जाए।
कलेक्टर ने बैठक में ब्लॉकवार भू जल स्तर की जानकारी ली। जल संकट से निपटने वैकल्पिक व्यवस्था, नल जल योजना ,जल जीवन मिशन की स्थिति, सूखे की संभावना वाले गांवों की पहचान करने को कहा। उन्होने जलाशयों में जल भराव की स्थिति, जल स्रोत निर्माण पर चर्चा के साथ जल जीवन और नल जल मिशन के कार्यों की समीक्षा की । अधिकारियों से जल संकट से निपटने की कार्य योजना पर विचार विमर्श कर पेयजल संकट के खिलाफ मिशन मोड पर काम करने को कहा।
कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि आगामी भीषण गर्मी से पेयजल संकट की संभावनाओं के खिलाफ बिना देरी योजना तैयार करें। लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जहां संभव हो वहां नए स्रोतों का निर्माण करें। सभी हैंडपंप की मरम्मत का कार्य समय से पहले पूरा करें।
कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से कहा कि आवश्यकता वाले क्षेत्रों में पानी छोड़ा जाए। पानी का दुरुपयोग न हो इस बात का ध्यान भी रखा जाए।





