बिलासपुर….जिला पंचायत सीईओ और रिटर्निंग ऑफिसर संदीप अग्रवाल ने तीसरे चरण मतदान के सारणीकरण के बाद जिला पंचायत सदस्य चुनाव परिणाम का एलान किया। सीईओ संदीप अग्रवाल ने सभागार में नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
 जानकारी देते चलें कि तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी को कोटा और  तखतपुर विकासखंड में किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विकासखंड कोटा में जनता ने जनपद पंच सरपंच समेत जिला पंचायत की सात सीट के लिए भी मतदान किया । जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 से निरंजन सिंह पैकरा ग्राम पंचायत नगोई तहसील कोटा, क्षेत्र क्रमांक 16 से रजनी पिन्टू मरकाम ग्राम पंचायत खुरदुर, क्षेत्र क्रमांक 17 से जय कुमारी प्रभु जगत ग्राम पंचायत चंगोरी ने जीत हासिल किया।
इसके अलावा विकासखंड तखतपुर में 23 फरवरी को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम का भी सीईओ ने एलान किया। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से ललिता संतोष कश्यप ग्राम लिम्ही, क्षेत्र क्रमांक 07 से शिवेन्द्र प्रताप कौशिक ग्राम नगोई तहसील तखतपुर, क्षेत्र क्रमांक 08 से भारती नीरज माली मिलन चौक विष्णु नगर कुदुदण्ड, बिलासपुर और क्षेत्र क्रमांक 09 से अंबिका विनोद साहू ग्राम मोछ तहसील तखतपुर ने जीत दर्ज किया। सभी को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्रमाण पत्र दिया।  इस अवसर पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, पूर्व विधायक रश्मि सिंह, दीपक सिंह, आशीष सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सभी ने जिला पंचायत में जीत हासिल करने को लेकर बधाई और शुभकामनाएं दी है।