VinFast VF8 new 500 km rang/वियतनाम की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी विनफास्ट (VinFast) ने वैश्विक स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए नई जनरेशन की ‘VF 8’ इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इस बहुप्रतीक्षित मॉडल को अपनी इन-हाउस इंजीनियरिंग टीम के जरिए पूरी तरह से आधुनिक तकनीक और भविष्योन्मुखी डिजाइन के साथ तैयार किया है।

 VinFast VF8 new 500 km rang/हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत में इसके लॉन्च की आधिकारिक तारीख साझा नहीं की है, लेकिन ऑटो विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय ईवी बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कंपनी की विस्तार योजनाओं को देखते हुए इसे जल्द ही यहां के सड़कों पर देखा जा सकता है।

नई VinFast VF 8 को कंपनी की खास ‘टेक फ्लूइड’ (Tech Fluid) डिजाइन फिलॉसफी पर बनाया गया है, जो इसे सड़कों पर एक अलग और प्रीमियम पहचान दिलाती है। 4,701 मिमी लंबी और 1,872 मिमी चौड़ी इस SUV में 2,840 मिमी का शानदार व्हीलबेस दिया गया है, जो यात्रियों के लिए केबिन के भीतर भरपूर जगह सुनिश्चित करता है। इसके फ्रंट में चौड़ी ग्लॉस ब्लैक ग्रिल और विनफास्ट की सिग्नेचर विंग-शेप एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) दी गई हैं, जो इसके लुक को काफी एग्रेसिव और फ्यूचरिस्टिक बनाती हैं। पीछे की ओर जाती हुई इसकी रूफलाइन और सिग्नेचर एलईडी लाइट स्ट्रिप इसे एक स्पोर्टी अपील देती है।

केबिन के अंदर कदम रखते ही आपका सामना हाई-टेक फीचर्स की दुनिया से होता है। इसमें 12.9 इंच का एक विशाल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है, जो कार की सभी सेटिंग्स और मनोरंजन को नियंत्रित करता है।

 VinFast VF8 new 500 km rang/ ड्राइवर की सुविधा के लिए गियर सिलेक्टर को पारंपरिक जगह से हटाकर स्टीयरिंग कॉलम पर शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे केबिन के बीच में काफी खाली जगह मिलती है। लग्जरी का ध्यान रखते हुए इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एयर आयोनाइजेशन सिस्टम और कोम्बी 1.0 एयर फिल्टर जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और मेमोरी फंक्शन लंबे सफर को भी थकान मुक्त बनाते हैं।

परफॉर्मेंस के मोर्चे पर नई VF 8 बेहद दमदार है। इसमें 170kW की शक्तिशाली इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 330Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। फ्रंट-व्हील ड्राइव वाली इस SUV में ड्राइविंग की जरूरतों के अनुसार तीन मोड—इको, नॉर्मल और स्पोर्ट दिए गए हैं। रेंज की बात करें तो इसमें 60.13kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किमी (NEDC) तक की शानदार रेंज देने में सक्षम है। सबसे खास बात यह है कि फास्ट चार्जिंग के जरिए इसे महज 30 मिनट में 10% से 70% तक चार्ज किया जा सकता है, जो इलेक्ट्रिक कार मालिकों की सबसे बड़ी चिंता को दूर करता है।

सुरक्षा के मामले में भी विनफास्ट ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसे एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) से लैस किया गया है, जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, हाईवे असिस्ट, लेन कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं। कंपनी का लक्ष्य इस SUV को ASEAN NCAP सुरक्षा रेटिंग में पूरे 5-स्टार दिलाना है। ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए कंपनी वाहन पर 7 साल और बैटरी पर 8 साल (1.60 लाख किमी तक) की लंबी वारंटी दे रही है।

वियतनाम में इस प्रीमियम SUV की कीमत 999 मिलियन VND रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 36.5 लाख रुपये के बराबर है। वहां इसकी बुकिंग 27 मई 2026 से शुरू होगी और जुलाई के अंत से डिलीवरी दी जाएगी। शुरुआती खरीदारों के लिए कंपनी लगभग 1.86 लाख रुपये का आकर्षक लॉन्च डिस्काउंट भी दे रही है।