बिलासपुर..अपोलो अस्पताल में कथित फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट प्रकरण में अस्पताल प्रबंधन के संबंध में पुलिस द्वारा न्यायालय में क्लोजर रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद अब इस मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बेलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय केशरवानी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अपोलो अस्पताल प्रबंधन की भूमिका की निष्पक्ष, स्वतंत्र और उच्चस्तरीय पुनः विवेचना कराने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी जांच एजेंसी पर सवाल उठाना नहीं, बल्कि इस संवेदनशील मामले के सभी पहलुओं की पारदर्शी जांच सुनिश्चित करना है।

विजय केशरवानी ने कहा कि इस पूरे प्रकरण का सबसे बड़ा प्रश्न केवल कथित फर्जी डॉक्टर नहीं, बल्कि उसे नियुक्त करने वाली संस्था की जवाबदेही भी है। उनका कहना था कि यदि किसी चिकित्सक की नियुक्ति अस्पताल प्रबंधन द्वारा की गई थी, तो उसकी शैक्षणिक योग्यता, मेडिकल काउंसिल में पंजीयन, अनुभव और प्रस्तुत दस्तावेजों का परीक्षण करना भी प्रबंधन की जिम्मेदारी थी। यदि इस प्रक्रिया में किसी स्तर पर गंभीर चूक हुई है, तो उसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें…
बचकर कहां जाओगे! दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम
बचकर कहां जाओगे! दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम
बिलासपुर... अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे आरोपियों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि थाना सरकंडा में दर्ज अपराध में कथित फर्जी डॉक्टर के साथ-साथ अस्पताल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की गई थी। ऐसे में यदि अब उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रबंधन के संबंध में क्लोजर रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की गई है, तो इस निर्णय के आधारों को लेकर स्वाभाविक रूप से कई प्रश्न उठ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इन तथ्यों का स्वतंत्र परीक्षण कराया जाए ताकि जनमानस में किसी प्रकार का संशय न रहे।

मामला केवल एक चिकित्सक तक सीमित नहीं है, बल्कि उन मरीजों और परिवारों से भी जुड़ा है जिन्होंने अस्पताल पर भरोसा कर इलाज कराया। उन्होंने दावा किया कि इस प्रकरण में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद शुक्ला सहित कई मरीजों की मौत के आरोप और शिकायतें सामने आई थीं। ऐसे में संस्थागत जवाबदेही की भी गंभीरता से जांच होना आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़कें बनीं मौत का रास्ता! 8 महीने में 212 की ज़िंदगी खत्म. ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ का आदेश
सड़कें बनीं मौत का रास्ता! 8 महीने में 212 की ज़िंदगी खत्म. ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ का आदेश
बिलासपुर... बिलासपुर की सड़कों पर हादसों का बढ़ता आंकड़ा अब प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे को शुरू से जनहित का विषय मानते हुए उठाया है। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन और “स्वास्थ्य न्याय यात्रा” जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। उनका कहना था कि पार्टी की मांग किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि पूरे घटनाक्रम की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की है।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस की मांग है कि अस्पताल प्रबंधन की भूमिका का पुनः परीक्षण कराया जाए, नियुक्ति प्रक्रिया एवं दस्तावेजों के सत्यापन की विस्तृत जांच हो तथा यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही, कर्तव्य में चूक या वैधानिक उत्तरदायित्व सामने आता है, तो कानून के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी मेगा हेल्थ चेक अप कैम्प के दूसरे दिन लोगो में उत्साह, मरीजों का दर्द दूर हुआ तो छलके खुशी के आंसू
आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी मेगा हेल्थ चेक अप कैम्प के दूसरे दिन लोगो में उत्साह, मरीजों का दर्द दूर हुआ तो छलके खुशी के आंसू
बिलासपुर।गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर एवम आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी एंड रिसर्च सेंटर कोटा राजस्थान के सहयोग से श्री गुरु हरिकिशन साहिब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विजय केशरवानी ने कहा कि यह केवल कुछ परिवारों का नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के भरोसे का मामला है जो गंभीर बीमारी की स्थिति में निजी अस्पतालों पर विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि कानून की कसौटी पर हर व्यक्ति और हर संस्था समान है, इसलिए यदि किसी संस्था की भूमिका जांच के दायरे में आती है तो उसका परीक्षण भी समान निष्पक्षता से होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों और आम नागरिकों के साथ लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करेगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गर्ग, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (सरकंडा) हितेश देवांगन, दीपक कौशिक, फ़रीद ख़ान, मनोज यादव, अनिमेष रजक, हरीश यादव सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।