LIVE UPDATE
Chhattisgarh

आमने-सामने टक्कर के बाद ट्रक बना आग का गोला, क्लिंकर लदे ट्रक का चालक जिंदा जला

भीषण सड़क हादसा: टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग, चालक निकल नहीं सका — जिंदा जला

रामानुजगंज.वाड्रफनगर–(पृथ्वी लाल केशरी)..वाड्रफनगर–रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के महुली के पास क्लिंकर से लदे ट्रक और चावल से भरे ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्लिंकर लदे ट्रक में तुरंत आग भड़क उठी और चालक उसी में फंसकर जिंदा जल गया।

टक्कर के बाद धधका ट्रक, चालक निकल नहीं पाया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ट्रक तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रहे थे। आमने-सामने टक्कर होते ही क्लिंकर से लदे ट्रक में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। चालक बाहर निकलने का मौका भी नहीं पा सका और जलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

चावल ट्रक का चालक गंभीर, इलाज जारी

हादसे में चावल लदे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह ट्रक से बाहर निकाला और तुरंत वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बाद मार्ग पर लगी भीड़

दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग और दुर्घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हादसे की भयावहता ने पूरे इलाके को झकझोर दिया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close