बिलासपुर…ताश की पत्तियां बिछाकर पैसों का दांव लगाया जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना पर सकरी पुलिस ने ग्राम लाखासार में दबिश दी तो मौके पर जुए की बाजी चलती मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से नकद और ताश की 52 पत्तियां जब्त की गईं। सभी आरोपी ग्राम अमेरी के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु सुनहरे , रमेश जांगड़े ,संदीप रात्रे और सेवाराम रात्रे के रूप में हुई है। चारों ग्राम अमेरी, थाना सकरी क्षेत्र के निवासी हैं। सभी के खिलाफ अपराध दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।