रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिह और प्रमुख सचिव गृह निहारिका बारिक को एडिशनल चीफ सिकेट्री पद प्रमोशन दिया है।

दोनों 97 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसी तरह 2002 बैच के आईएएस रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को सचिव से प्र्रमुख सचिव बनाया गया है।

चारों आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन जनवरी 27 में ड्यू था। मगर अफसरों के काम को देखते सरकार ने डेड़ महीने पहले प्रमोशन किया है।

हालांकि, ये पहली बार नहीं हुआ है। रेणु पिल्ले छह महीने पहले एसीएस बन गई थी तो सुबत साहू डेढ़ साल पहले एसीएस प्रमोट हो गए थे।