बिलासपुर…रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर पौधरोपण कार्य की निगरानी कर रही एक महिला सुपरवाइजर की तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद रतनपुर पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, भरवीडीह निवासी प्रदीप कोशले की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। उनकी भाई-बहू महिमा कोशले नेशनल हाईवे पर पौधरोपण कार्य में सुपरवाइजर थीं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे ओछिनापारा रतनपुर ओवरब्रिज के पास डिवाइडर में पौधरोपण का काम चल रहा था और महिमा उसकी निगरानी कर रही थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
एक बाइक चोरी की जांच, दो और चोरियों का खुलासा; तीन सामान बरामद
एक बाइक चोरी की जांच, दो और चोरियों का खुलासा; तीन सामान बरामद
बिलासपुर..एक बाइक चोरी के मामले की जांच करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी की दो अन्य वारदातों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान बिलासपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर बीआर-03-जीसी-9045 के चालक ने कथित रूप से तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिमा कोशले को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला करीब 20 मीटर तक ट्रेलर के साथ घिसटती चली गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी चालक शिवकुमार साव (32), निवासी गढ़वा (झारखंड), को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
845 खिलाड़ियों की हुंकार से गूंजा मैदान, चार दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंगम
845 खिलाड़ियों की हुंकार से गूंजा मैदान, चार दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंगम
बिलासपुर... न्यायधानी बिलासपुर गुरुवार को प्रदेशभर से जुटी युवा खेल प्रतिभाओं की ऊर्जा से सराबोर नजर आई। पुलिस ग्राउंड में 26वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रतनपुर पुलिस ने बताया कि सड़क निर्माण या रखरखाव कार्य वाले क्षेत्रों में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
जब बिलासपुर एक साथ चला..शहर ने एक सुर में कहा—नफरत नहीं, भाईचारा चलेगा
जब बिलासपुर एक साथ चला..शहर ने एक सुर में कहा—नफरत नहीं, भाईचारा चलेगा
बिलासपुर... रक्षाबंधन पर्व कृति शाम हुए घटनाक्रम के बीच गुरुवार को बिलासपुर ने एकजुटता और सामाजिक सद्भाव की मजबूत तस्वीर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.