Cg news।पुसपाल क्षेत्र जो पिछले कई वर्षों से माओवाद से प्रभावित होने के कारण यहां आवागमन और पर्यटक गतिविधियां रूकी हुई थी, अब केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से एवं दृढ़ इच्छाशक्ति से माओवाद समाप्त होने के बाद शांति स्थापित हुई है, जिससे पर्यटन विकास की संभावनाएं पुनः साकार हो रही है।

CG News।यह पुसपाल में प्रकृति द्वारा दी गई इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुन्दरता को ईको-टूरिज्म के माध्यम से विकसित करने के लिये शनिवार को वनमंत्री केदार कश्यप ने ग्राम परौदा में पर्यावरण एवं वानिकी मद से 01 करोड़ 45 लाख 96 हजार की लागत से रिसार्ट का भूमिपूजन किया। इसी तरह पुसपाल में चक्रिय निधि से 01 करोड़ 70 लाख की लागत राशि से नदी तट में एक ओपन रेस्टॉरेंट निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -फर्जी शपथ पत्र पर अनुकंपा नियुक्ति का भंडाफोड़: पति और भाई पहले से सरकारी नौकरी में, छिपाकर पाई नौकरी; DEO ने सहायक ग्रेड-3 निलंबित
CG News -फर्जी शपथ पत्र पर अनुकंपा नियुक्ति का भंडाफोड़: पति और भाई पहले से सरकारी नौकरी में, छिपाकर पाई नौकरी; DEO ने सहायक ग्रेड-3 निलंबित
छत्तीसगढ़ में फर्जी शपथ पत्र देकर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाली सहायक ग्रेड-3 को डीईओ ने निलंबित कर दिया है।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वन मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र को ईको-टूरिज्म क्षेत्र के रूप में विकसित करने का मूल उद्देश्य कोण्डागाँव-बस्तर ईको-टूरिज्म सर्किट का विकास करना है।

वर्तमान में बस्तर आने वाले पर्यटक टाटामारी में सूर्याेदय का आनंद उठाते हैं तत्पश्चात् कोण्डागाँव होते हुए सीधे चित्रकूट की ओर आकर्षित होते थे, अब भंवरडीह नदी में ए.टी.व्ही राईड, एडवेंचर राईड, रिवर राफ्टिंग, बम्बू राफ्टिंग की गतिविधियां संचालित होगी जिसका पर्यटक भरपुर आनंद उठा पायेंगे तथा पुसपाल वैली में इको-टूरिज्म विकसीत होने से पुसपाल वैली व्यू प्वाइंट से सूर्यास्त के मनोरम दृश्य का अदभूत आनंद उठाने के पश्चात् अनोखे प्रकार के ईको कॉटेज में पर्यटक रात्रि विश्राम कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड अपडेशन पर DPI का सख्त आदेश: तबादले या निलंबन के 5 दिनों के भीतर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य
शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड अपडेशन पर DPI का सख्त आदेश: तबादले या निलंबन के 5 दिनों के भीतर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य
CG Teacher News: सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह स्थल रात्रिकाल में भी पर्यटकों के लिये अनोखा होगा। कॉटेज की सुविधा होने से पर्यटक तारों भरे आकाश का रात्रि में अभूतपूर्व अनुभव कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ईको-टूरिज्म विकसित होने से यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे जिससे एक स्थाई आय प्राप्त होगा तथा यहां की संस्कृति की पहचान देश-विदेश में बनेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: चैन स्नैचिंग करने वाले गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
CG News: चैन स्नैचिंग करने वाले गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
Durg News: दुर्ग में चैन स्नैचिंग करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में वन मंत्री श्री कश्यप के द्वारा इस क्षेत्र के तेन्दूपत्ता संग्राहकों को संग्रहण कार्ड प्रदाय किया गया तथा सभी संग्राहक से अपील किया गया कि प्रत्येक संग्राहक कम से कम 500 गड्डी तेन्दूपत्ता जरूर तोड़े ताकि संग्राहकों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

सभी संग्राहक अच्छी गुणवत्ता का पत्ता तोड़े ताकि अधिक दर में विक्रय होने पर संग्राहकों को बोनस का लाभ मिल सकेगा।

अंत में वन मंत्री एवं वनमंडलाधिकारी कोण्डागाँव वनमंडल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों स्थानीय ग्रामीणों से वनों को आग से बचाने, वनों की सुरक्षा करने तथा अवैध अतिक्रमण को रोकने की अपील की गई।