बिलासपुर…घर से लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाना और फिर जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म करना। चकरभाठा थाना क्षेत्र में सामने आए इस गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों पीड़िताओं को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर को महिला ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी और उसकी नाबालिग भतीजी घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान दोनों नाबालिगों का पता लगाया गया और उन्हें आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया।

मामले में पुलिस ने सूरज भास्कर और जयप्रकाश खांडे को संदेह के आधार पर पकडा। दोनों आरोपी मुंगेली जिला के थाना पथरिया धमधापार छिंदभोग के रहने वाले हैं। पूछताछ के दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। दोनों ने पीड़िताओं को जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64(2), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।