LIVE UPDATE
Bilaspur

“स्प्रिंगदार चाकू बेचते रंगेहाथ पकड़ाया युवक.. पुलिस ने बरामद किए 12 धारदार हथियार”..आरोपी को जेल

बिलासपुर… जिले में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की विशेष मुहिम अब रंग दिखा रही है। थाना तोरवा पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध चाकू की बिक्री करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 नग बटनदार स्प्रिंगदार चाकू जब्त किए गए हैं।

कार्रवाई की पूरी कहानी

पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह (भापुसे) ने पूरे जिले में अवैध चाकू बेचने और इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थाना तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि बुधवारी बाजार महेश स्वीट्स के पास एक युवक धारदार बटनदार चाकू बांधकर खुलेआम बिक्री कर रहा है।

तुरंत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल और सीएसपी कोतवाली गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की और आरोपी को मौके से दबोच लिया।

आरोपी का परिचय

गिरफ्तार आरोपी का नाम शाहबाज अंसारी   गणेश नगर चुचुहियापारा थाना सिरगिट्टी का रहने वाला है। आरोपी के पास से 12 बटनदार स्प्रिंगदार चाकू बरामद किए गए हैं।

कड़ी कानूनी कार्यवाही

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि जिले में चाकूबाजी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button