LIVE UPDATE
Bilaspur

रंजिश में जानलेवा हमला… तोरवा पुलिस की तत्परता से दो आरोपी सलाखों के पीछे..घातक हथियार बरामद

बिलासपुर…तोरवा पुलिस ने प्राणघातक हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई है। वहीं पुलिस अन्य छह फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राहुल गोस्वामी ने 14 अगस्त की शाम थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि जब वह अपने साथी बजरंग के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तभी तितली चौक के पास पुरानी रंजिश को लेकर ईस्माइल, इमरान खान, कुणाल उर्फ युसूफ खान, शमी खान, रिजवान खान, अभय चौहान, गुलशन हाटलेस्कर और अमन तीन मोटरसाइकिलों में सवार होकर पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू, स्टिक, पाइप और बेल्ट से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर टीम गठित कर दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी अभय चौहान और मोहम्मद यूसुफ को धर-दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार की, जिनके कब्जे से एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई है। दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य छह फरार आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button