बिलासपुर…राजधानी के पड़ोसी शहर बिलासपुर में पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस की रात और उसके बाद शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों व आपराधिक गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिरगिट्टी और सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

सिरगिट्टी थाना पुलिस ने देर रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अनावश्यक रूप से घूमने वाले और पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 6 आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें से ज्यादातर आरोपी पहले भी जेल की हवा खा चुके हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 170, 126 और 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके अलावा 2 अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी अलग से कार्यवाही की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
बिलासपुर...सीपत के गुड़ी गांव में पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से करीब 20...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, थाना सिविल लाइन पुलिस ने धुरीपारा मंगला क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 4 बदमाशों पर शिकंजा कसा। ईशरार अली, सलीम अली, आकाश सोनवानी और दीपेश चतुर्वेदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र की शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

बिलासपुर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि असामाजिक तत्वों और शांति-व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
बिलासपुर.... गणेश उत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विकास नगर 27 खोली, बाजपेयी चैंबर निवासी डॉ. रश्मि चंद्रशेखर बाजपेयी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.