LIVE UPDATE
Big news

शिक्षा व्यवस्था में घोला जा रहा जहर..प्रभारी ने कहा…युक्तियुक्तकरण के नाम पर आदिवासी गरीबों से बड़ी साजिश..25 को करेंगे घेराव

युवा कांग्रेस राकेश शर्मा ने कहा...मातृ भाषा के साथ अंग्रेजी का ज्ञान जरूरी

बिलासपुर—युवा कांग्रेस प्रभारी राकेश शर्मा  की अगुवाई में बेलतरा युवा कांग्रेस की बैठक हुई।  बैठक में 25 जून को शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय घेराव को लेकर रणनीतियों पर चर्चा हुई। प्रभारी राकेश शर्मा ने जानकारी दिया कि शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण के नाम पर भाजपा सरकार ने 10463 स्कूलों को बंद कर दिया है। सरकार के आदेश पर 45000 से अधिक शिक्षक पदों को खत्म कर दिया गया है। मामले में पीसीसी के आदेश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने डीईओ कार्यालय का घेराव का एलान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को शिक्षा हित में बढ चढ़ कर आगे आना होगा।
 बैठक को युवा कांग्रेस प्रभारी राकेश शर्मा ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि देश के गृहमंत्री अंग्रेजी भाषा के खिलाफ बोल रहे हैं। यह ठीक है कि हमें अपनी मातृभाषा से प्यार होना चाहिए। लेकिन प्रगति के लिए वैश्विक भाषा खासकर अंग्रेजी भाषा की जानकारी होना बहुत जरूरी है। अन्य देशों की तरह हमारा देश भी ग्लोबलाइजेशन का हिस्सा है। दुनिया के सर्वाधिक भूभाग पर अंग्रेजी भाषा बोली जाती है। हमें भी अंग्रेजी का ज्ञान होना जरूरी है। लेकिन देश के गृहमंत्री देश को विकास के पथ से पीछे धकेलने  वाला बयान देकर युवाओं का भविष्य दांव पर लगा रहे हैं।
राकेश शर्मा ने दुहराया कि हमें अपनी भाषा पर गर्व है। भाषा हमे एकता पिरोती है। लेकिन विश्व पटल में जो  भाषा स्वीकार्य है उसका ज्ञान होना बहुत जरूरी है। इसलिए अंग्रेजी भाषा को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। भारत को विश्वपटल पर स्तापित करने के लिए अंग्रेजी भाषा की जानकारी बहुत जरूरी है। कुछ लोग हमें और हमारे देश को विकास की पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हमें सतर्क रहना है।
पहले धर्म की और अब भाषाई जहर घोलकर हमें पीछे धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार युक्तियुक्तकरण के नाम स्कूल बंद कर गरीबों का अधिकार छीन रही है। युवाओं को बेरोजगार किया जा रहा है। खासकर आदिवासी और गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है। स्कूल बन्द होने का सबसे ज्यादा असर आदिवासी क्षेत्र बस्तर, जशपुर, अम्बिकापुर पर पड़ेगा।
 राकेश शर्मा ने कहा कि स्कूलबन्द करना किसी समस्या का हल नही है। हमारी सोच तो यह होनी चाहिए कि स्कूलों में दर्ज संख्या को कैसे बढ़ाया जाए। लेकिन सरकार संख्या बढाने में असफल साबित हुई है। या यू कहें कि जानबूझकर आदिवासी और गरीब समाज को पीछे किया जा रहा है। स्कूल बन्द करने वाला सरकार का फैसला छत्तीसगढ़ के भविष्य को बर्बाद करने वाला है।
बैठक में प्रभारी राकेश शर्मा, प्रवक्ता ऋषि पांडेय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम, ब्लॉक  युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक रजक,ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कलशा, मनोज सिंह, करम गोरख,छाया पार्षद शैलेश मिश्रा,,ज़िला महासचिव कलाम खान,नियाज खान,महासचिव सोनू भोरे,साहिल खान,प्रशांत सोनी आदि उपस्थित थे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close