Big news
हाइवे के लुटेरे..पुलिस ने दोनों को ऐसे किया गिरफ्तार…सीसीटीवी से पुलिस को मिली सफलता…चाकू के दम पर किया लूटपाट
मिशन सिक्योर सिटी,,सीसीटीव्ही कैमरो से पकड़ाया हाइवे का लुटेरा

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर— सिरगिट्टी पुलिस ने हाइवे के लुटेरा को सीसीटीवी से पहचान कर गिरफ्तार किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी को मिशन सिक्योर सिटी अभियान चलाकर पकड़ा गया है। आरोपी से लूटपाट के दौरान उपयोग किए गए चाकू और नगद के साथ आटो जब्त किया गया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम विजय कुमार पाटले और जुबेर खान है। आरोपी तिफरा और तालापारा के रहने वाले हैं।
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार चंद्र प्रकाश चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 16 जनवरी 2025 को रात्रि जयरामनगर स्थित जीजा के घर से अपने घर ग्राम कडार लौट रहा था। रात्रि 9.30 बजे सिलपहरी ओव्हरब्रिज के आगे तालाब के पास पहुंचा। इसी दौरान अज्ञात लुटेरे मोटर सायकल के सामने आकर खड़े हो गए। आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए चाकू दिखाकर लूटपाट किया। पर्स में रखे एटीएम कार्ड समेत ड्रायविंग लायसेंस, पेनकार्ड आधार कार्ड और नगदी लेकर फरार हो गए।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने बताया टीम गठन कर आरोपियों की पतासाजी तेज की गयी। पुलिस कप्तान के आदेश पर मिशन सिक्योर सिटी अभियान के दौरान सीसीटीव्ही कैमरो को बारिकी से खंगाला गया। फुटेज के सहयोग से संदेही विजय कुमार और जुबेर खान से पुछताछ किया गया।
पूछताछ के दौरान दोनो आरोपियों ने लूट और मारपीट का अपराध कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि लूट की रकम को खर्च कर दिया। पुलिस ने घटना में उपयोग में लाए गए बटनदार चाकू और आटो रिक्शा बरामद किया। इस दौरान पुलिस को इस बात की भी जानकारी मिली कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामलों में अपराध दर्ज हैं। दोनो आरोपियों को आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 जोड़ने के बाद गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया।