LIVE UPDATE
Bilaspur

बिलासपुर पुलिस की दबिश: 21 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद..आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर… जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही सामने आई है। चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत पुलिस ने धूर्वाकारी गांव में छापा मारते हुए एक आरोपी के घर से 21 लीटर कच्ची शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की दिशा निर्देश में नशा  के खिलाफ लगातार “चेतना एवं प्रहार” अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शराब के अवैध कारोबारी पर लगातार कार्रवाई भी की जा रही है।

इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अर्चना झा और एसडीओपी मस्तूरी लालचंद मोहल्ले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी  ने गांव धूर्वाकारी में छापा मारा।

मुखबिर से मिली थी सूचना

पुलिस को सूचना मिली थी कि पन्नालाल महिलांगे अपने घर के बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब को छिपाकर बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देश पर घेराबंदी कर दबिश दी

21 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

छापे के दौरान पन्नालाल के कब्जे से 21 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया और माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button