LIVE UPDATE
india

पुलिस मुठभेड़ में दो शूटर ढेर.. दोनों पर था एक-एक लाख का ईनाम

सीतापुर… चर्चित पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी हत्याकांड के दो वांछित शूटरों को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ पिसावां थाना क्षेत्र के दुल्लापुर तिराहे के पास हरदोई-सीतापुर सीमा पर मंगलवार सुबह हुई, जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोनों शूटरों की पहचान राजू तिवारी और संजय तिवारी के रूप में हुई है, जो आपस में सगे भाई थे और सीतापुर के मिश्रिख क्षेत्र के निवासी थे। दोनों के ऊपर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था । पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी।

एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह गुप्त सूचना मिली कि दोनों इनामी बदमाश सीमा पार से निकलने की कोशिश में हैं। सूचना के आधार पर एडिशनल एसपी, STF और लोकल पुलिस की संयुक्त पांच टीमों का गठन किया गया। कांबिंग के दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गए।

हत्याकांड में इससे पहले महोली स्थित कारदेव मंदिर के बाबा समेत दो अन्य आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। बाबा की गिरफ्तारी के बाद इन दोनों शूटरों के नाम सामने आए थे । बताया गया कि गोली इन्हीं के द्वारा चलाई गई थी।

बताया जा रहा है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं या मारे जा चुके हैं, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की दिशा में बड़ी उम्मीद जगी है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close