LIVE UPDATE
Bilaspur

मिली मदद, नहीं मिला वारिस: परिवार को तलाश रहा प्रशासन”..”कलेक्टर ने कही यह बात

बिलासपुर…ट्रेन यात्रा के दौरान कैंसर पीड़िता रानी बाई की मृत्यु के बाद उनके परिजनों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देश पर स्वीकृत की गई है।

हालांकि, मृतका के परिवार का पता अब तक नहीं मिलने के कारण यह राशि प्रदान नहीं की जा सकी है। कलेक्टर बिलासपुर ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास रानी बाई के परिवारजनों का सही पता या संपर्क जानकारी हो, तो वह तत्काल जिला प्रशासन या रेलवे प्रशासन को सूचित करें, जिससे मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने मार्च माह में स्थानीय समाचार पत्र में छपी खबर को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार करते हुए रेलवे को पीड़िता के परिजनों को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिए थे। रेलवे द्वारा कई स्तरों पर प्रयास किए जाने के बावजूद अब तक रानी बाई के परिवार का ठिकाना नहीं मिल सका है।

जानकारी के अनुसार, महिला रायपुर से बिलासपुर होते हुए बुढ़ार मध्यप्रदेश जा रही थी, जहां उन्हें इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। ट्रेन में ही उनकी मृत्यु हो गई थी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close