दुर्ग/भिलाई… छत्तीसगढ़ के भिलाई में गुरुवार देर रात रंजिश की आग ने एक सनसनीखेज हत्याकांड को जन्म दे दिया। छावनी थाना क्षेत्र में पड़ोसी पिता-पुत्र ने मिलकर हत्या के आरोपी सोनू बाबू रेड्डी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, सोनू बाबू रेड्डी (निवासी श्याम नगर) पहले से हत्या का आरोपी था और हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। पांच साल पहले मोहल्ले के एक युवक की हत्या के मामले में गवाही देने वाली महिला (सुधाकर मोहरे की पत्नी) के चलते वह परिवार से दुश्मनी रखता था। रिहाई के बाद से वह मोहल्ले में गवाहों को धमकाता रहता था।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट कर नुकीले लोहे के पेचकस से उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुरुवार रात शराब के नशे में सोनू सुधाकर मोहरे के घर पहुंचा और हाथ में चाकू लेकर उनकी पत्नी को मारने की नीयत से धमकाने लगा। इस दौरान सुधाकर और उनका बेटा धन्ना मोहरे उससे भिड़ गए। हाथापाई में सोनू का चाकू जमीन पर गिर गया, जिसे उठाकर पिता-पुत्र ने उसी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। कुछ ही देर में सोनू की मौके पर मौत हो गई।

वारदात की खबर मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि आरोपी सुधाकर मोहरे और उनके बेटे धन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई है। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जल्द ही दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.