जमशेदपुर।अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक से मुलाकात कर 2004 में नियुक्त शिक्षकों समेत विभिन्न लंबित शिक्षक समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखी।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने कई मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए 15 दिनों के भीतर आवश्यक निर्देश जारी करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल ने खासतौर पर वर्ष 2004 में नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक के समक्ष यह मांग रखी कि 2004 में नियुक्त शिक्षकों को विभागीय अधिसूचना के आलोक में परिकल्पित तिथि 22 दिसंबर 2003 से नियुक्त माना जाए।

संघ का कहना था कि संबंधित विभागीय आदेश के अनुसार इन शिक्षकों की वरीयता एवं वित्तीय लाभ की गणना भी 22.12.2003 से की जानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे न केवल शिक्षकों को उनका वाजिब अधिकार मिलेगा, बल्कि वर्षों से चली आ रही विसंगतियों का भी समाधान हो सकेगा।

इस मांग पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने गंभीरता से विचार करते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अगले 15 दिनों के भीतर इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभागीय आदेश का अनुपालन करते हुए पात्र शिक्षकों को वित्तीय लाभ प्रदान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संघ ने बताया कि यदि यह आदेश लागू होता है, तो 2004 बैच के प्रथम सूची में नियुक्त शिक्षकों को वेतन निर्धारण के बाद एक अतिरिक्त वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ भी मिलेगा, जिससे शिक्षकों में संतोष और मनोबल में वृद्धि होगी।

इसके अलावा बैठक के दौरान शिक्षकों से जुड़ी कई अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं पर भी चर्चा हुई। इनमें शिक्षकों के क्षतिपूर्ति अवकाश (कंपनसेटरी लीव), वार्षिक अवकाश कैलेंडर में देय पांच स्थानीय अवकाश के सामंजन, ग्रेड-4 में प्रोन्नति के उपरांत लंबित वेतन निर्धारण जैसे मुद्दे शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने इन सभी विषयों पर स्पष्ट रूप से अपनी बात रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने इन समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि संबंधित शाखाओं से रिपोर्ट लेकर चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समय पर समाधान विभाग की प्राथमिकता है और किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने इस सकारात्मक वार्ता के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक का आभार जताया और उम्मीद व्यक्त की कि दिए गए आश्वासन जल्द ही धरातल पर दिखाई देंगे। संघ के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि तय समय-सीमा में आदेश का अनुपालन नहीं होता है, तो वे पुनः प्रशासन से संपर्क करेंगे।

इस प्रतिनिधिमंडल में वरीय शिक्षक प्रतिनिधि सुनील कुमार के अलावा सरोज कुमार लेंका, संजय कुमार केसरी, अनिल प्रसाद, राजेश मिश्रा, अजम्बर सिंह सरदार, कमलेश्वर कुमार, सरोज कुमार, भूरका बयार बेसरा, मतीन अंसारी, अख्तर हुसैन, दास बेसरा सहित कई अन्य शिक्षक प्रतिनिधि शामिल थे। बैठक के बाद शिक्षकों में यह आशा जगी है कि लंबे समय से लंबित उनकी समस्याओं का अब समाधान संभव हो सकेगा।