बिलासपुर…बिल्हा और चकरभाठा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध उगाही, धमकी और दबंगई के जरिए दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर क्रेशर में चलने वाले ट्रकों के चालकों से जबरन वसूली, मारपीट और गांव का माहौल खराब करने के आरोप हैं।

पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक-12 बिल्हा निवासी महेश शर्मा ने थाना बिल्हा में शिकायत दर्ज कराई कि 16 जून की दोपहर ग्राम दुर्गडीह में सत्यप्रकाश घृतलहरे अपने भाई दिलेश घृतलहरे तथा अन्य साथियों के साथ क्रेशर में चलने वाले ट्रक चालकों से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। विरोध करने पर ट्रक चालक पुन्नू यादव और मोनू राजपाल के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा में तौसीफ खान पर बड़ा एक्शन, पद छिना; अब प्राथमिक सदस्यता भी खतरे में, सात दिन में जवाब
भाजपा में तौसीफ खान पर बड़ा एक्शन, पद छिना; अब प्राथमिक सदस्यता भी खतरे में, सात दिन में जवाब
बिलासपुर... भाजपा ने बिलासपुर शहर के प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े तौसीफ खान के खिलाफ बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। पार्टी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी ग्राम पंचायत के सामने टेंट लगाकर आने-जाने वाले वाहनों को रोक रहा था और कथित रूप से रॉयल्टी की जांच के नाम पर दबाव बना रहा था। आरोपी खुलेआम यह कहते हुए शासन-प्रशासन को चुनौती दे रहा था कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर सिरगिट्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर सत्यप्रकाश घृतलहरे को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने साथियों के साथ अवैध उगाही और मारपीट की घटना स्वीकार की।

ये खबर भी पढ़ें…
बाइक पर महुआ शराब की खेप लेकर निकला, पाण्डेपुर में पुलिस ने दबोचा; 40 लीटर शराब जब्त
बाइक पर महुआ शराब की खेप लेकर निकला, पाण्डेपुर में पुलिस ने दबोचा; 40 लीटर शराब जब्त
बिलासपुर... महुआ शराब की खेप लेकर बाइक से निकले युवक को सीपत पुलिस ने पाण्डेपुर में दबोच लिया। पुलिस ने उसके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। घटनास्थल से टेंट और कुर्सियां भी जब्त की गई हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आसपास के गांवों में राहत और शांति का माहौल है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
19 लाख की नशीली दवाओं के बाद खुली सप्लाई चेन, मथुरा से आरोपी गिरफ्तार
19 लाख की नशीली दवाओं के बाद खुली सप्लाई चेन, मथुरा से आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... बिलासपुर में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल और टेबलेट की बरामदगी के बाद पुलिस ने इसकी सप्लाई की कड़ी को उत्तर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई करन राज बघेल, आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा सहित थाना बिल्हा की टीम की प्रमुख भूमिका रही।