LIVE UPDATE
Bilaspur

टंकी में छुपाकर ले जा रहा था शराब: बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

बाइक पर दौड़ रही थी अवैध शराब, घेराबंदी में चकरभाठा पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर

बिलासपुर: अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई में चकरभाठा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ट्रांसपोर्ट नगर सिरगिट्टी से चकरभाठा की ओर जा रहे एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई।

मुखबिर सूचना पर घेराबंदी, रास्ते में दबोचा

रविवार को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर मार्ग पर जाल बिछाया। लाल रंग की मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई, जहां सामने टंकी में रखी प्लास्टिक बोरी में शराब छुपाकर ले जाई जा रही थी।

52 पाव शराब और बाइक जब्त

तलाशी में 52 नग देशी प्लेन करीब  10 लीटर शराब  बरामद की गई। परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल समेत कुल 39,160 रुपये का माल जब्त किया गया।

लाइसेंस नहीं, सीधे गिरफ्तारी

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम कैलाश साहू निवासी अचानकपुर बताया। शराब रखने और परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सका, जिसके बाद आबकारी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close