बिलासपुर… थाना सीपत पुलिस ने दो साल से फरार गुंडा बदमाश राजकुमार केवट (28 वर्ष) को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। आरोपी पर पूर्व सरपंच के घर में घुसकर मारपीट, धमकी और आगजनी जैसे गंभीर अपराधों के साथ-साथ तीन स्थायी वारंट भी लंबित थे।

क्या है पूरा मामला घटना

ये खबर भी पढ़ें…
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उतार दिया पेचकस…12 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट कर नुकीले लोहे के पेचकस से उसकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करीब दो वर्ष पूर्व आरोपी राजकुमार केवट ने ग्राम कौड़िया के पूर्व सरपंच धर्मेंद्र श्रीवास्तव के घर घुसकर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दी और घर में आगजनी कर दी। इसके अलावा आरोपी ने ग्राम कौड़िया निवासी बजरंग राठौर पर भी धमकी, मारपीट और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया। इन घटनाओं में उसके खिलाफ कई प्रकरण पंजीबद्ध किए गए और न्यायालय ने तीन स्थायी वारंट जारी किए थे। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था।

पुलिस की कार्रवाई:

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह द्वारा जिले में चलाए जा रहे गुंडा-बदमाशों की सघन चेकिंग अभियान के तहत सीपत थाना प्रभारी और टीम ने लगातार आरोपी की तलाश की। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी घर लौटा है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी राजनेश सिंह का बयान:

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“गंभीर अपराधियों को पकड़ने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फरार और वारंटी अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।”