TET Teacher।छत्तीसगढ़ में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता को लेकर चल रही खींचतान के बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे खलबली मच गई है।

बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक (JD) ने संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को पत्र जारी कर पदोन्नत शिक्षकों की टीईटी उत्तीर्ण संबंधी जानकारी तलब की है।

इस आदेश के बाद शिक्षकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या भविष्य में बिना टीईटी प्रमोशन रद्द हो सकते हैं या आगामी पदोन्नति प्रक्रियाओं में इसे अनिवार्य शर्त बनाया जा रहा है।

​9 अप्रैल की डेडलाइन: मांगी गई विस्तृत रिपोर्ट।tet teacher 

​जेडी कार्यालय द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षक और प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) के पद से प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) के पद पर जो पदोन्नतियां हुई हैं, उनका रिकॉर्ड पेश किया जाए।

  • ​अल्टीमेटम: सभी डीईओ को निर्देशित किया गया है कि वे 9 अप्रैल 2026 की सुबह 11:00 बजे तक हार्ड और सॉफ्ट कॉपी में यह जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।
  • ​प्रपत्र: पत्र में एक निर्धारित प्रपत्र भेजा गया है जिसमें पदोन्नत शिक्षकों के नाम के साथ यह स्पष्ट करना होगा कि उन्होंने टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण की है या नहीं।

​दिल्ली में प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ में जांच

​गौरतलब है कि टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सहित देशभर के शिक्षक इस समय दिल्ली में लामबंद हैं।

शिक्षकों का तर्क है कि पुराने और अनुभवी शिक्षकों पर, जिनकी भर्ती के समय टीईटी का नियम नहीं था, अब इसे थोपना गलत है। ऐसे समय में जब शिक्षक दिल्ली कूच कर चुके हैं, विभाग द्वारा इस तरह की जानकारी मांगना आग में घी डालने जैसा काम कर रहा है।

​क्या प्रमोशन पर पड़ेगा असर?

​शिक्षा जगत के जानकारों का मानना है कि विभाग अब कानूनी पेचीदगियों से बचने के लिए उन शिक्षकों का डेटाबेस तैयार कर रहा है जिन्होंने प्रमोशन तो पा लिया है लेकिन उनके पास पात्रता परीक्षा का सर्टिफिकेट नहीं है।

यदि सरकार टीईटी को प्रमोशन के लिए अनिवार्य मानती है, तो कई शिक्षकों की वरिष्ठता और पदोन्नति प्रभावित हो सकती है।