CG Tehsildar suspended:  रायपुर। राजस्व विभाग ने कबीरधाम जिले के तहसीलदार को निलंबित कर दिया है। बता दे कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभागों की समीक्षा की।राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान तहसीलदार की लापरवाही सामने आई। इस पर उसे निलंबित करने का निर्णय लिया गया।

”छत्तीसगढ़ शासन राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान शिकायतों के निराकरण में प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी, तहसीलदार द्वारा गंभीर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरती गई है।

प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी, तहसीलदार पिपरिया, जिला कबीरधाम का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन है। अतएव राज्य शासन एतद् द्वारा प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी, जिला कबीरधाम को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है।

निलंबन अवधि में प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी, तहसीलदार का मुख्यालय जिला कबीरधाम (छ.ग.) निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी, तहसीलदार को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।”