Tehsildar suspended: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के जिला बलौदाबाजार के सुहेला तहसील कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार कुणाल सवैंया को सस्पेंड कर दिया गया है। तहसीलदार पर लंबित राजस्व प्रकरण में पक्षकारों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। सरकार ने मामले में शिकायत मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से तहसीलदार को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 12 मार्च को तहसील कार्यालय सुहेला परिसर में बुजुर्ग किसान हीरालाल साहू ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। भूमि विवाद के संबंध में चल रहे एक प्रकरण की पेशी में बुडगहन गांव निवासी 67 वर्षीय ग्रामीण हीरालाल साहू और 35 वर्षीय पुत्र मालिकराम साहू उपस्थित हुए थे। किसान ने आरोप लगाया कि तहसीलदार ने अपने कोर्ट में उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पिछले पेशी में भी तहसीलदार ने दुर्व्यवहार किया और डांट कर भगा दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जहर खाने वाले किसान हीरालाल साहू के पुत्र मालिक राम के अनुसार 12 मार्च को भी मामले की पेशी थी। इस दौरान उसके पिता ने तहसीलदार कुणाल सवैंया से मामले के शीघ्र निराकरण के लिए निवेदन किया था।

इस पर तहसीलदार ने उंगली दिखाकर कहा कि तुम तो मेरी शिकायत मंत्री और मुख्यमंत्री के पास किए हो, लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाएगा। तहसीलदार की धमकी और दुर्व्यवहार से परेशान होकर हीरालाल साहू ने कीटनाशक दवाई पी ली थी.Tehsildar suspended

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
लघु दंड मिला तो निलंबन अवधि का आधा वेतन नहीं, हाई कोर्ट ने पूरा भुगतान करने का दिया निर्देश
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शासकीय कर्मचारियों के निलंबन और निलंबन अवधि के वेतन से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण आदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हीरालाल को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बलौदा बाजार रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने तहसीलदार के कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण संहिता अधिनियम के उल्लंघन करने वाले कृत्य का पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध होने से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में निलंबित तसीलदार कुणाल सवैंया का मुख्यालय जिला कार्यालय जगदलपुर नियत किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परिवीक्षा अवधि में कार्यरत सरकारी कर्मचारी के स्थानांतरण को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.