Teacher Suspended: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में स्कूूली कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गाया है। शिक्षक शिक्षण कार्य छोड़कर सीसी रोड और पुलिया निर्माण कार्य में ठेकेदारी कर रहा था। जिलाा शिक्षा अधिकारी ने मामले में संज्ञान लेते हुये शिक्षक सुधीर कुमार राय को निलंबित कर दिया है।

Teacher Suspended/दरअसल, शिक्षक सुधीर कुमार राय स.शि.एल.बी. प्रा.शा. बरझोरकीटोला के द्वारा स्कूल में अध्यायन कार्य को छोड़कर ठेकेदारी में लिप्त थे। इस शिकायत को जीपीएम जिला शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से लिया और मामले में जांच के निर्देश वि.ख.शि.अ. मरवाही को दिये।

ये खबर भी पढ़ें…
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary।रायपुर।राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच प्रतिवेदन में वीडियो और शिकायत को सहीं पाया गया। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है. कि राय स.शि शाला समय पर उपस्थित नहीं होते एवं शाला में अनियमित उपस्थित रहते थे।

Teacher Suspended/शिक्षक सुधीर कुमार राय स.शि. का कृत्य शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीता को प्रगट करता है, जो कि छ०म० सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG -युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
CG -युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप और उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के मार्गदर्शन व निर्देशों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अतः सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुये सुधीर कुमार राय, स.शि. को तत्काल प्रभार से निलंबित किया जाता है।

निलंबन अवधि में राय स०शि० का मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी गौरेला निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की विभिन्न पर्यटन इकाइयों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.