Teacher suspend: भागलपुर: शिक्षा विभाग की नीतियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखना भागलपुर की एक शिक्षक नेत्री को महंगा पड़ गया।

प्राथमिक विद्यालय भुवनचक, सन्हौला में कार्यरत प्रधान शिक्षिका सुप्रिया कुमारी को जिला शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया है। सुप्रिया कुमारी बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रदेश सचिव भी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
स्कूल शिक्षा विभाग के अपने ही सिलेबस में फंसा पदोन्नति का गणित, टीईटी से बजट तक और बजट से सत्ता के समीकरण तक उलझी कहानी…
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। जिस विभाग के स्कूलों में बच्चों को अर्थशास्त्र में आय-व्यय और राजनीति शास्त्र में सत्ता के खेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह है मामला: सुप्रिया कुमारी ने 24 जून को और हाल ही में शिक्षा विभाग के कुछ आदेशों, खासकर ऑनलाइन उपस्थिति और ‘ई-शिक्षा कोष’ के संबंध में, सोशल मीडिया पर विरोध दर्ज कराते हुए पोस्ट लिखे थे।

विभाग ने इन पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की है। उन पर आरोप है कि उन्होंने विभागीय आदेशों के विरुद्ध जाकर सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणियां कीं, जिससे शिक्षकों को गुमराह किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा, उन पर शिक्षकों को उकसाने, अनुशासनहीनता बरतने और अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने के भी आरोप हैं।

निलंबन और विभागीय कार्यवाही: जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के निर्देश पर, डीपीओ (स्थापना) ने उनके निलंबन का आदेश जारी कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निलंबन की अवधि के दौरान उनका मुख्यालय शाहकुंड के प्रखंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय निर्धारित किया गया है। उन पर विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी और आरोप पत्र अलग से दिया जाएगा।

विवादित पोस्ट: सुप्रिया कुमारी ने 26 जून को अपनी एक पोस्ट में ‘ई-शिक्षा कोष’ को लेकर लिखा था, “तो शिक्षक भाइयों और बहनों, कैसा चल रहा है ई-शिक्षा कोष, अभी मौका है एक साथ बहिष्कार।”

उन्होंने स्कूलों में टैबलेट में शिक्षकों के नाम से सिम लेने के फैसले का भी विरोध किया था।