Teacher Seniority list/छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व बिलासपुर संभाग प्रभारी बसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा पूर्व में संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर आर.पी. आदित्य से भेंट कर शिक्षकों की लंबित पदोन्नति के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था।

Teacher Seniority list/इस दौरान संयुक्त संचालक आर.पी. आदित्य ने टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया था कि शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
इंस्पायर-अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन नामांकन
इंस्पायर-अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन नामांकन
बलरामपुर/ स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार इंस्पायर-अवार्ड मानक ( INSPIRE-MANAK ) योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत नामांकन आमंत्रित करने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसी कड़ी में कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा प्रशिक्षित स्नातक/स्नातकोत्तर सहायक शिक्षक, शिक्षक तथा प्रधान पाठक प्राथमिक शाला ई एवं टी संवर्ग की 01 अप्रैल 2025 की स्थिति में संभागीय वरिष्ठता सूची के प्रकाशन एवं पदोन्नति प्रक्रिया के लिए समय–सीमा निर्धारित करते हुए आदेश जारी किया गया है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 13 मार्च 2026 को वरिष्ठता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, 17 मार्च 2026 तक दावा–आपत्ति, 20 मार्च 2026 को अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, 24 मार्च रिक्त पद एवं पदोन्नति प्रस्ताव की जानकारी प्राप्त करना, तथा 27 मार्च 2026 को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक प्रस्तावित है।

ये खबर भी पढ़ें…
कार्यालय के सभी कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाए: कलेक्टर
कार्यालय के सभी कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाए: कलेक्टर
कांकेर/कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कार्यालय से संबंधित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी एवं शाखा लिपिकों की बैठक लेकर शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे लंबे समय से लंबित शिक्षकों की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा।

एसोसिएशन ने आशा व्यक्त की है कि निर्धारित समय-सीमा में प्रक्रिया पूर्ण कर शिक्षकों को शीघ्र पदोन्नति का लाभ प्रदान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary।रायपुर।राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.