Teacher Accident-दुर्ग। तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आने से शिक्षिका की मौत हो गई है। हादसा दुर्ग जिले के पाटन-भखारा कुरूद रोक की है। शिक्षिका स्कूटी से अपने मायके जा रही थी।

शिक्षिका की पहचान 48 वर्षीय मधुबाला चंद्राकर के रूप में हुई है। मधुबाला कुरूद की रहने थी। ग्राम बगौद स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Bhilai News- ट्रांसपोर्ट दिग्गज पर स्टेट GST का शिकंजा, 9 घंटे तक खंगाले दस्तावेज,
Bhilai News- ट्रांसपोर्ट दिग्गज पर स्टेट GST का शिकंजा, 9 घंटे तक खंगाले दस्तावेज,
Bhilai News/रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर स्टेट जीएसटी (GST) की टीम ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मधुबाला एक्टिवा वाहन से अपने मायके ग्राम आमालोरी जा रही थी।ग्राम कौही के पास जैसे ही वह मोड़ पर पहुंचनी थी, विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे हाइवा ने एक्टिवा को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षिका सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके पर रुक गया। हादसे के तुरंत बाद, आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायल शिक्षिका को पाटन शासकीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका शिक्षिका की दो बेटियां हैं। शिक्षिका के पति किसान हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
नौकरी की चिंता छोड़ें शिक्षक, सरकार आपके साथ: छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, विभागीय TET को…
नौकरी की चिंता छोड़ें शिक्षक, सरकार आपके साथ: छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, विभागीय TET को…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले काफी समय से शिक्षकों के बीच चल रहे टेट (TET) विवाद पर अब राहत के बादल मंडराने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.