बिलासपुर… न्यायधानी में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन बिलासपुर संभाग के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रतियोगिता में दबदबा कायम कर दिया। तैराकी और बेसबॉल की स्पर्धाओं में बिलासपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में पदक अपने नाम किए। राज्य के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभागों से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में बिलासपुर की प्रतिभा और खेल कौशल लगातार सबसे अलग नजर आया।

तैराकी में बिलासपुर के खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में कई स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। 200 मीटर फ्रीस्टाइल बालिका 14 वर्ष में बिलासपुर की पियूषा वैद्य ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि वैभवी लोनिया ने रजत अपने नाम किया। 17 वर्ष बालिका वर्ग में काव्या रिगरी ने स्वर्ण और रानी सोने ने कांस्य पदक जीता। 19 वर्ष बालक वर्ग में सुयश यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 19 वर्ष बालिका वर्ग में दिव्या पहाड़ी विजेता बनीं।

ये खबर भी पढ़ें…
झीरम पर फैसला आया, सवाल और सुलग उठे: कांग्रेस बोली-32 मौतों का हिसाब अभी अधूरा, साजिश का सच सामने लाए सरकार
झीरम पर फैसला आया, सवाल और सुलग उठे: कांग्रेस बोली-32 मौतों का हिसाब अभी अधूरा, साजिश का सच सामने लाए सरकार
बिलासपुर... झीरम घाटी नरसंहार मामले में एनआईए कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने इसे “आधा-अधूरा न्याय” बताते हुए साजिश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

50 मीटर बैकस्ट्रोक में बिलासपुर की खुशी लोनिया ने 17 वर्ष बालिका वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में बिलासपुर के साहित कुमार ने 17 वर्ष बालक, स्वास्तिक कुमार यादव ने 19 वर्ष बालक और बिलासपुर की प्रतिभागी ने 19 वर्ष बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। 100 मीटर फ्रीस्टाइल में भी बिलासपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालक 14 वर्ष, बालिका 14 वर्ष, बालक 17 वर्ष, बालिका 17 वर्ष, बालक 19 वर्ष और बालिका 19 वर्ष वर्ग में बिलासपुर के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल किया।

बटरफ्लाई और व्यक्तिगत मेडले स्पर्धाओं में भी बिलासपुर की झोली में स्वर्ण आया। 200 मीटर बटरफ्लाई बालक 14 वर्ष में समय सिंह और 17 वर्ष वर्ग में विनीत गर्ग ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले 17 वर्ष में प्रांजल यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर बिलासपुर की पदक सूची में एक और उपलब्धि जोड़ दी।

ये खबर भी पढ़ें…
चोरभट्ठी में गांजे का कारोबार बेनकाब, गांजे के साथ महिला गिरफ्तार; बिक्री की रकम भी बरामद
चोरभट्ठी में गांजे का कारोबार बेनकाब, गांजे के साथ महिला गिरफ्तार; बिक्री की रकम भी बरामद
बिलासपुर.. चोरभट्ठी गांव में गांजा बेचने की सूचना पर सकरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेसबॉल में बिलासपुर ने दिखाया चैंपियन वाला खेल

बेसबॉल के फाइनल मुकाबलों में तो बिलासपुर संभाग ने अपनी श्रेष्ठता का शानदार प्रदर्शन किया। 14 वर्ष बालक और बालिका दोनों वर्गों में बिलासपुर की टीम विजेता बनी। दोनों वर्गों में दुर्ग ने दूसरा और बस्तर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 17 वर्ष बालक और बालिका वर्ग में भी बिलासपुर ने लगातार दूसरी बार दोनों खिताब अपने नाम किए। यहां भी दुर्ग दूसरे और बस्तर तीसरे स्थान पर रहे। 19 वर्ष बालिका वर्ग में भी बिलासपुर की टीम ने विजेता बनकर प्रतियोगिता में अपना वर्चस्व कायम रखा।

ये खबर भी पढ़ें…
चाकू लहराते डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, पुलिस ने खोज निकाले दोनों ‘दबंग’; हथियार भी बरामद
चाकू लहराते डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, पुलिस ने खोज निकाले दोनों ‘दबंग’; हथियार भी बरामद
बिलासपुर। सोशल मीडिया पर चाकू लहराते हुए डांस का वीडियो बनाकर दबंगई दिखाना दो युवकों को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार कई स्पर्धाओं में स्वर्ण पदकों पर कब्जा और टीम स्पर्धाओं में एकतरफा प्रदर्शन ने बिलासपुर के खिलाड़ियों की तैयारी, प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण को साबित किया है। राज्य के विभिन्न संभागों के बीच हुए मुकाबले में न्यायधानी के खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया, उससे बिलासपुर के खेल जगत को नई पहचान मिली है।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सहायक संचालक खेल जी.डी. गर्ग, डॉ. सुरेश शुक्ला, संदीप त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, अख्तर खान, हेमंत यादव, धनीराम यादव और आशीष मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।