बिलासपुर… शहर में राष्ट्रपुरुष डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। 4 सितंबर की सुबह जीडीसी कॉलेज के सामने बरजेश स्कूल के समीप स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की सूचना मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सिविल लाइन में तत्काल अपराध दर्ज किया गया और अज्ञात आरोपी की पहचान के लिए पुलिस टीम को जांच में लगाया गया।

शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 एवं 299 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है। इसके साथ ही शहर की अन्य प्रतिमाओं के आसपास लगे कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की कड़ियां जोड़ी जा सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
झीरम पर फैसला आया, सवाल और सुलग उठे: कांग्रेस बोली-32 मौतों का हिसाब अभी अधूरा, साजिश का सच सामने लाए सरकार
झीरम पर फैसला आया, सवाल और सुलग उठे: कांग्रेस बोली-32 मौतों का हिसाब अभी अधूरा, साजिश का सच सामने लाए सरकार
बिलासपुर... झीरम घाटी नरसंहार मामले में एनआईए कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने इसे “आधा-अधूरा न्याय” बताते हुए साजिश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में महिला की गतिविधियों के संकेत, तलाश तेज

पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि शहर में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होने वाली महिला के अलग-अलग प्रतिमाओं के साथ इसी तरह की छेड़छाड़ करने के संकेत मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उक्त महिला की पहचान और तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि महिला के मिलने के बाद पूरे घटनाक्रम के तथ्यों की पुष्टि की जाएगी और परिस्थितियों के अनुरूप वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए आवश्यक होने पर उसे सेंदरी स्थित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में उपचार के लिए भर्ती कराने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
चोरभट्ठी में गांजे का कारोबार बेनकाब, गांजे के साथ महिला गिरफ्तार; बिक्री की रकम भी बरामद
चोरभट्ठी में गांजे का कारोबार बेनकाब, गांजे के साथ महिला गिरफ्तार; बिक्री की रकम भी बरामद
बिलासपुर.. चोरभट्ठी गांव में गांजा बेचने की सूचना पर सकरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर बोले— सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और संबंधित अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपुरुषों और महापुरुषों की प्रतिमाएं समाज की आस्था, सम्मान और गौरव का प्रतीक हैं। इनके सम्मान से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस को घटना के सभी पहलुओं की जांच कर वास्तविक तथ्य सामने लाने और जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
चाकू लहराते डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, पुलिस ने खोज निकाले दोनों ‘दबंग’; हथियार भी बरामद
चाकू लहराते डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, पुलिस ने खोज निकाले दोनों ‘दबंग’; हथियार भी बरामद
बिलासपुर। सोशल मीडिया पर चाकू लहराते हुए डांस का वीडियो बनाकर दबंगई दिखाना दो युवकों को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसपी का बयान—तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

पुलिस कप्तान ने कहा कि सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ शहर के अन्य स्थानों के कैमरों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की गतिविधियों के संकेत मिले हैं। उसकी तलाश की जा रही है। महिला के मिलने के बाद तथ्यों की पुष्टि करते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि घटना को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या अपुष्ट जानकारी प्रसारित न करें। किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचना दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है और तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।