बिलासपुर..उस्लापुर रेलवे स्टेशन कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक पानी से भरे टैंक से युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान सतीश तिवारी पिता बृज बाली तिवारी, निवासी महर्षि रोड मंगला के रूप में हुई है,l मृतक मजदूरी का काम करता था।

जानकारी के अनुसार मृतक ने 4 सितंबर की रात लगभग 1:30 बजे परिजनों से आखिरी बार फोन पर बात की थीl, इसके बाद वह घर नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने 5 सितंबर को थाना सिविल लाइन में गुम इंसान दर्ज कराया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शनिवार को शव पानी से भरे टैंक में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृत्यु की परिस्थितियों को लेकर हर पहलू पर छानबीन की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.