दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जंजगीरी, अंडा (जिला-दुर्ग) के प्रधान पाठक चंद्रकांत गजेंद्र को आयुक्त, दुर्ग संभाग सत्यनारायण राठौर ने निलंबित कर दिया है।

उन पर छात्रों और स्व-सहायता समूह से पैसों की वसूली, स्कूल का फर्नीचर घर ले जाने और नियमित रूप से स्कूल से अनुपस्थित रहने के गंभीर आरोप थे।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट बैठक के फैसले
साय कैबिनेट बैठक के फैसले
Raipur/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में इन आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

क्या थे प्रधान पाठक पर आरोप?
आयुक्त दुर्ग संभाग के पास शिकायत पहुंची थी कि प्रधान पाठक चंद्रकांत गजेंद्र न तो नियमित रूप से स्कूल आते हैं और न ही कक्षाएं लेते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 10 हजार 783 करोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन पर मध्याह्न भोजन का संचालन करने वाले स्व-सहायता समूह से उगाही करने और स्कूल का फर्नीचर अपने घर ले जाने का भी आरोप था।

जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने स्कूल का सीसीटीवी कैमरा टूट जाने पर विद्यार्थियों के पालकों से ₹5,000 की मांग की थी। एक रसोइया से समूह में नाम जोड़ने के लिए ₹2,500 की मांग भी की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
CG News.रायपुर निवासी टीएमसी मिनरल रिसोर्सेस प्रायवेट लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक (DGM) कमर्शियल श्री विनम्र कुमार केसर ने अपनी जन्मतिथि को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में पुष्टि और कार्रवाई
बीईओ द्वारा की गई जांच में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी बयानों से इस बात की पुष्टि की कि प्रधान पाठक अक्सर स्कूल से गायब रहते थे।

उनके अनुचित व्यवहार के कारण स्कूल में भय और तनाव का माहौल बन गया था, जिससे छात्रों की पढ़ाई और अन्य गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, विभागीय जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत चंद्रकांत गजेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।