बिलासपुर—-लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर ने तेज गर्मी के मद्देन्जर राज्य के सभी शासकीय अशासकीय स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के संचालन समय में परिवर्तन किया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर निर्देशों का पालन करने को कहा है। इसी क्रम में जिला शिक्षा विभाग ने भी जिले के सभी स्कूलों को  समय में परिवर्तन का आदेश दिया है।
जानकारी देते चलें मार्च खत्म होने के साथ ही गर्मी बढ़ गयी है।  बढ़ती गर्मी के मद्देन्जर नजर स्कूली बच्चों के माता पिता का चिंतित होना स्वभाविक है। बताते चलें कि एक अप्रैल को प्रदेश के सभी निजी और शासकीय शिक्षण संस्थान खुलेंगे। बढ़ती गर्मी और अभिभावकों की चिंता को ध्यान में रखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी कर स्कूल समय में फेरबदल किया है।
आदेश में बताया गया है कि 2 अप्रैल से सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। एक पाली में चलने वाली संस्थाओं में प्राइमरी और पूर्व माध्यमिक स्कूल का संचालन सुबह सात बजे से दोपहर 11 बजे के बीच किया जाएगा। इसके अलावा दो पालियों में संचालित होने वाले संस्थानों में माध्यमिक और पूर्व माध्यमिक कक्षाएं भी सुबह सात से 11 बजे तक संचालित होंगी।  हाईस्कूल और हायर सेंकेडरी स्कूल की कक्षाएं 11 बजे से 3 बजे तक चलेंगी।
        संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि आदेश का पालन आगामी आदेश जारी होने से पहले तीस अप्रैल तक प्रभावित रहेगा। लेकिन कार्यालय समय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा।