School Admission : कोण्डागांव/ छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-28 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 07 से 09 मई तक संचालित काउन्सिलिंग के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों की सूची विद्यालयवार आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय में सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है।
School Admission : चयनित विद्यार्थी 16 से 20 जून तक आबंटित विद्यालयों में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
विद्यालय में प्रवेश हेतु स्थानांतरण प्रमाण पत्र की मूल प्रति, जिला स्तरीय मेडिकल बोर्ड से जारी चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र की मूल प्रति तथा स्थायी जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति आवश्यक है।