राजस्थान के भणियाणा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है

ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी (बीसीएमओ) डॉ. देवव्रत चौधरी ने मंगलवार को कई उपस्वास्थ्य केन्द्रों और राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फलसूंड का औचक निरीक्षण किया, जिसमें लापरवाही सामने आने पर चार एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीसीएमओ के अनुसार, हर मंगलवार को सभी चिकित्सा संस्थानों पर ‘शक्ति दिवस’ मनाया जाता है, जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा होती है और लोगों को जागरूक किया जाता है।

निरीक्षण के दौरान झलोड़ा भाटियान, नेतासर, मदुरासर और चांदनी मेघासर के उपस्वास्थ्य केन्द्र बंद मिले, जहां पर तैनात एएनएम अनुपस्थित थीं। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के दौरान अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की भी गहन जांच की गई और वहां चल रहे शक्ति दिवस शिविरों का जायजा लिया गया

बीसीएमओ डॉ. चौधरी ने चिकित्सा कर्मियों और एएनएम को सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का अधिकतम प्रचार-प्रसार करने और पात्र परिवारों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत चिन्हित पंचायतों में आवश्यक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर जितेंद्र बिस्सा ने आभा आईडी, ई-केवाईसी और टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान से संबंधित जानकारी साझा करते हुए इन कार्यों को समय पर पूरा करने की आवश्यकता जताई। इस निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।