बिलासपुर—एसईसीएल ने केन्द्रीय आवसन मंत्री तोखन साहू के आदेश और निर्देश पर खेल और खिलाड़ियों के सम्पूर्ण विकास के लिए सीएसआर मद से 249.06 लाख रूपया दिया है। एसईसीएल ने यह  राशि  राज्य खेल अकादमी, बहतराई, बिलासपुर के लिए जारी किया है। राशि से तीरंदाजी खेल उपकरण, ड्रेस, खानपान सेवाएं, खिलाड़ियों का बीमा, शैक्षिक व्यय, यात्रा भत्ते समेत खिलाड़ियों के अन्य जरूरतों पर खर्च किया जाएगा। जरूरत के अनुसार सीएसआर मद की राशि से कंप्यूटर स्टेशनरी सहायक उपकरण, फर्नीचर और फिटिंग्स पर खर्च होगा।
  जानकारी देते चलें कि केन्द्रीय आवासन मंत्री तोखन साहू ने खेल संसाधनों और खिलाड़ियों के समग्र विकास को ध्यान में रखकर एसईसीएल को पत्र लिखा था। केन्द्रीय आवासन मंत्री के पत्र और निर्देश को गंभीरता से लेते हुए एसईसीएल प्रबंधन ने सीएसआर मद से 249.06 लाख रूपये जारी किया है।
            जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि एसईसीएल से जारी सीएसआर राशि को तीरंदाजी खेल उपकरण, ड्रेस, खानपान सेवाओं पर खर्च किया जाएगा। खिलाड़ियों का बीमा कराया जाएगा। इसके अलावा  शैक्षणिक व्यय, यात्रा भत्ते  पर भी व्यय होगा। इसके अलावा कंप्यूटर स्टेशनरी सहायक उपकरण, फर्नीचर और फिटिंग की खरीद फरोख्त सीएसआर मद से किया जाएगा। सम्पूर्ण राशि राज्य खेल अकादमी, बहतराई, बिलासपुर के लिए खर्च होगा।
 एसईसीएल प्रबंधन के अनुसार सीएसआर मद से जारी भारी भरकम राशि से तीरंदाजी शूटिंग रेंज का निर्माण होगा। एम्बुलेंस भी खरीदा जाएगा। सम्पूर्ण राशि एसईसीएल मुख्यालय से 25 किलोमीटर के दायरे में ही खर्च किया जाएगा। राशि दो किस्तों में 80 और 20 के अनुपात में खर्च किया जाएगा।