बिलासपुर…छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹1.72 लाख करोड़ का बजट पेश किया। विधानसभा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत इस बजट पर भाजपा के विभिन्न मोर्चों और युवा नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रतिक्रियाओं में कृषि, युवाओं के कौशल विकास, अधोसंरचना विस्तार और बिलासपुर को मिले प्रावधानों को प्रमुखता से रेखांकित किया है।

मनीष अग्रवाल: “संकल्प थीम विकास की नई दिशा”

ये खबर भी पढ़ें…
ओवरब्रिज पर चाकू की नुमाइश पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट में पहुंचे जेल
ओवरब्रिज पर चाकू की नुमाइश पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट में पहुंचे जेल
बिलासपुर...चकरभाठा ओवरब्रिज के पास धारदार बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने बजट को समावेशी विकास, अधोसंरचना विस्तार और कुशल मानव संसाधन निर्माण पर केंद्रित बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, लोक निर्माण और जल जीवन मिशन जैसे विभागों में बड़े आवंटन से प्रदेश की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने महिलाओं के नाम संपत्ति खरीद पर पंजीयन शुल्क में 50% छूट और 18 वर्ष पूर्ण करने वाली बेटियों को आर्थिक सहायता के प्रावधान को सामाजिक सशक्तिकरण से जोड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
तीन रात, तीन घर और एक ही गैंग! ताले तोड़कर उड़ाए गहने-माल, CCTV ने खोली चोरी की पूरी कहानी
तीन रात, तीन घर और एक ही गैंग! ताले तोड़कर उड़ाए गहने-माल, CCTV ने खोली चोरी की पूरी कहानी
बिलासपुर...रात का अंधेरा, बंद घर और टूटे हुए ताले... कोनी इलाके में कुछ दिनों के अंतराल में हुई तीन चोरियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धीरेन्द्र दुबे: “कृषि से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल”

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने बजट को किसान हित में महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने निःशुल्क विद्युत पंप वितरण, कृषक उन्नति योजना, जल संसाधन मद में प्रावधान, फसल बीमा, डेयरी समग्र विकास और मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट उन्नयन जैसे बिंदुओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन कदमों से ग्रामीण आय और कृषि ढांचे को मजबूती मिलेगी।  वित्तमंत्री ने बिलासपुर को मिल्क प्रोसेसिंग उन्नयन यूनिट का सौगात दिया है। निश्चित रूप से स्वागत योग्य है।

ये खबर भी पढ़ें…
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
बिलासपुर..महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई के लिए सोमवार को हुई राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में 13 प्रकरण सामने आए।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रौशन सिंह “युवा और रोजगार केंद्र में”

भाजयुमो नेता रौशन सिंह  ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उड़ान, शिखर और मंजिल योजनाएँ युवाओं को प्रत्यक्ष सहयोग देंगी। औद्योगिक पार्क, निवेश प्रोत्साहन और अधोसंरचना परियोजनाओं से रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना जताई। 1.72 लाख करोड़ का बजट कृषि, शिक्षा, कौशल, उद्योग और अधोसंरचना के विस्तार को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है।  कुल मिलाकर बजट विकासोन्मुख है

महर्षि बाजपेयी: “बिलासपुर को मिली नई परियोजनाएँ”

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने कहा कि बजट में बिलासपुर एयरपोर्ट को वायु सेवा विस्तार से जोड़ने, आईटी संस्थान, नए फ्लाईओवर और एजुकेशन हब जैसे प्रावधानों से शहर को नई गति मिलेगी। उन्होंने इसे क्षेत्रीय संतुलन की दिशा में सकारात्मक संकेत बताया।

चन्द्रप्रकाश सूर्या: “हर वर्ग को साथ लेने का प्रयास”

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चन्द्रप्रकाश सूर्या ने बजट को आत्मनिर्भरता और आर्थिक प्रगति की दिशा में कदम बताया। उन्होंने कहा कि उद्योग विस्तार, एयरपोर्ट विकास, महतारी सदन निर्माण और सामाजिक योजनाओं के जरिए विभिन्न वर्गों को साथ लेने का प्रयास दिखता है।