बिलासपुर.. जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और महापौर पद के पूर्व प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता प्रमोद नायक ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पदाधिकारियों के बीच वैमनस्य इस हद तक बढ़ चुका है कि एक-दूसरे के खिलाफ हिंसक साजिशों तक की नौबत आ रही है।

नायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और हत्या, दुष्कर्म, डकैती, लूट तथा जमीन कब्जे की घटनाओं ने प्रदेश की शांत छवि को प्रभावित किया है। उन्होंने गृह विभाग पर नियंत्रण को लेकर सवाल उठाए और कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक संकेत दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
ओवरब्रिज पर चाकू की नुमाइश पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट में पहुंचे जेल
ओवरब्रिज पर चाकू की नुमाइश पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट में पहुंचे जेल
बिलासपुर...चकरभाठा ओवरब्रिज के पास धारदार बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बिलासपुर में सामने आए कथित ‘सुपारी’ प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि जब सत्तारूढ़ दल के मंडल स्तर के पदाधिकारी और पार्षद स्तर के नेता आपसी टकराव में उलझते नजर आते हैं, तो यह केवल राजनीतिक मतभेद नहीं बल्कि संगठनात्मक संकट का संकेत है। नायक ने मांग की कि मामले की गहराई से जांच हो और यह स्पष्ट किया जाए कि साजिश के तार किन-किन राजनीतिक स्तरों तक जुड़े हैं। यदि किसी भी स्तर पर संरक्षण या बचाव का प्रयास हुआ है तो वह भी सार्वजनिक होना चाहिए।

हालांकि, उन्होंने बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने शीघ्रता से आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के प्रति अपनी जवाबदेही दिखाई है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि लगातार सामने आ रहे राजनीतिक विवाद यह संकेत देते हैं कि पार्टी के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
तीन रात, तीन घर और एक ही गैंग! ताले तोड़कर उड़ाए गहने-माल, CCTV ने खोली चोरी की पूरी कहानी
तीन रात, तीन घर और एक ही गैंग! ताले तोड़कर उड़ाए गहने-माल, CCTV ने खोली चोरी की पूरी कहानी
बिलासपुर...रात का अंधेरा, बंद घर और टूटे हुए ताले... कोनी इलाके में कुछ दिनों के अंतराल में हुई तीन चोरियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नायक ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, परंतु यदि वे आपराधिक स्वरूप लेने लगें तो यह पूरे प्रदेश के लिए गंभीर चिंता का विषय बन जाता है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ की सामाजिक शांति और राजनीतिक मर्यादा के लिए खतरे का संकेत बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
बिलासपुर..महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई के लिए सोमवार को हुई राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में 13 प्रकरण सामने आए।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.