एसआई परीक्षा स्थगित: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूचना पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी सूचना में बताया कि ”सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमाण्डर (मुख्य) परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा की पूर्व निर्धारित तिथि 02, 03 एवं 04 नवंबर 2026 को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है।

आगामी परीक्षा तिथि आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर पृथक से जारी की जाएगी।”