जांजगीर।छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में लापता एक लिपिक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शव सड़ी-गली हालत में मिला है और दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह मामला क्षेत्र के नरियरा गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रामकुमार निर्मलकर के रूप में हुई है, जो भिलौनी गांव के एक स्कूल में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। वह 13 अप्रैल को घर से तालाब में नहाने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तालाब के पास उनकी साइकिल और कपड़े मिले थे, जिसके बाद परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

पुलिस द्वारा लगातार खोजबीन के बीच 26 अप्रैल को उनका शव बरामद हुआ। शव की स्थिति और हाथ बंधे होने की परिस्थिति को देखते हुए मामले को संदिग्ध माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।