LIVE UPDATE
india

Gold price: आसमान छू रहे सोने के दाम, त्यौहार से पहले 1.50 लाख के पार निकला भाव

Gold price: अक्षय तृतीया के ठीक पहले सोने की कीमतों ने आम आदमी के पसीने छुड़ा दिए हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची हलचल के बीच आज यानी 17 अप्रैल की सुबह देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गई है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ग्लोबल मार्केट में डॉलर की स्थिति ने पीली धातु की चमक को और तेज कर दिया है।

बड़े शहरों में आज क्या हैं रेट?Gold price

आज सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 1,55,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई थी, लेकिन आज फिर बाजार उछाल के साथ खुला है।

शहर22 कैरेट सोने का भाव (₹)24 कैरेट सोने का भाव (₹)
दिल्ली1,42,7601,55,730
मुंबई1,42,6101,55,580
चेन्नई1,43,6101,56,670
कोलकाता1,42,6101,55,580
भोपाल/जयपुर1,42,7601,55,730

चांदी की चमक पड़ी फीकी।Gold price

बता दें कि जहां सोना रिकॉर्ड तोड़ रहा है, वहीं चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। 17 अप्रैल की सुबह चांदी का भाव गिरकर 2,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर सोना 4,809.16 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है, जबकि चांदी 79.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

दरअसल, अगर आप 10 ग्राम की गोल्ड ज्वेलरी बनवाने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ सोने की कीमत ही काफी नहीं है। आपको अपनी जेब का बजट कुछ इस तरह समझना होगा

आमतौर पर यह ज्वेलरी के डिजाइन के हिसाब से 8% से 20% तक होता है। कुल कीमत पर 3% का जीएसटी अलग से देना होगा।

Back to top button
close